Education System को लेके हो रहा Protest अपने आप में एक सवाल हैं
विभिन्न Competition Exam के पेपर लीक के मामले सामने आए है पिछले 10 सालों में 152 से ज्यादा एग्जाम्स के पेपर लीक हुए है जिनमे करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है
उसी education System को ठीक करने के लिए पिछले 1 Month से जंतर मंतर दिल्ली मै धरना प्रदर्शन चल रहा है ।
20 जुलाई 2026 को जंतर मंतर से संसद भवन तक मार्च हुआ उसमें पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पे लाठी चार्ज किया गया। जिसमें बहुत प्रदर्शनकारियों को चोटें आई ।
24 July 2026 CJP Spokesperson और सरकार के मंत्रियों से वार्तालाप हुई जिसमें CJP Spokesperson द्वारा 3 बाते रखी गई थी।
1- Education Minister का इस्तीफ़ा ।
2- NEET पेपर में जिन बच्चों ने जान गवाई है उनके लिए रियायत ।
3- 20 जुलाई 2026 को जंतर मंतर से संसद तक जो मार्च हुआ उसमें प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस के द्वारा डिटेन किया गया था उनके ऊपर FIR नहीं होनी चाहिए और भविष्य में उन
प्रदर्शनकारियों को इस आंदोलन के संबंधित परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
सरकार की तरफ से पूर्णतया जवाब 25 जुलाई 2026 को दिया जाएगा।

इसी बीच Sonam Wangchuk Ji जो Hunger Strike पे थे सरकार के कुछ मंत्रियों के वार्तालाप के बाद उन्होंने अपना अनशन तोड़ दिया गया है ।
CJP Founder Abhijeet Dipke ने ये साफ कर दिया था कि Sonam Wangchuk Ji ने Hunger Strike तोड़ दी है और ये प्रोटेस्ट जारी रहेगा जब तक Education Minister
Dharmendra Pradhan अपना इस्तीफा नहीं देगा।
अब ये प्रोटेस्ट सिर्फ एक NEET पेपर का नहीं है। ये पूरे Education System को सही करने का है ।
सरकार को स्टूडेंट्स की बातों पे ध्यान देने की बहुत जरूरत है । ये कोई बहुत बड़ी माँग नहीं है । Education हर भारतीयों का हक है ।
क्या Education Minister का इस्तीफा होने से सिस्टम सही हो जाएगा?
हा, एक जवाबदेही तय होगी।
जो पेपर लीक के मामले में दोषी है उनपे कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
जांच होनी चाहिए कि जो लोग ऐसे पद पे है। और इस मामले में शामिल है उनको पद से हटाना चाहिए।
ये भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि पहले भी जो लोग इस तरहा से जाॅब पे है उनपे कार्यवाई हो। ताकि ये सुनिश्चित हो जाए कि जिन लोगों मेहनत की उनका आत्मसम्मान फिर से जाग
जाए और Education System पर कोई सवाल न खड़ा हो।
